पेड़ से टकराई कार, एक गंभीर

मोरिडा सरहिद मार्ग पर पड़ते गांव सक्खोमाजरा के पास शुक्रवार बाद दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:16 AM (IST)
पेड़ से टकराई कार, एक गंभीर
पेड़ से टकराई कार, एक गंभीर

संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा सरहिद मार्ग पर पड़ते गांव सक्खोमाजरा के पास शुक्रवार बाद दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जगतार सिंह निवासी कंगनवाल मलेरकोटला जिला संगरूर ने बताया कि वह अपने साथी सुखविदर सिंह के साथ कार में मोरिडा के पास किसी रिश्तेदारी में जा रहा था, जब वह गांव सक्खोमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण कार पलटती हुए एक सफेदे के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सुखविदर सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसको राहगीरों ने सरकारी अस्पताल मोरिडा में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी