शिवालिक पहाड़ी में भाविप ने चलाया सफाई अभियान

विश्व भर में कार्यशील संस्था भारत विकास परिषद ने पर्यावरण व पहाड़ियों की सुंदरता को बचाए रखने के लिए एक अनोखा सफाई अभियान चलाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:51 PM (IST)
शिवालिक पहाड़ी में भाविप ने चलाया सफाई अभियान
शिवालिक पहाड़ी में भाविप ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : विश्व भर में कार्यशील संस्था भारत विकास परिषद ने पर्यावरण व पहाड़ियों की सुंदरता को बचाए रखने के लिए एक अनोखा सफाई अभियान चलाया है। परिषद की तख्तगढ़ इकाई के सदस्यों जिनकी संख्या 50 से भी अधिक है, ने अध्यक्ष संजीव भंडारी की अगुआई में रविवार सुबह पांच से आठ बजे तक लगातार 3 घंटे रूपनगर के निकट शिवालिक पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर पालीथिन व अन्य मैटीरियल एकत्र किया।

मुहिम का आगाज रूपनगर से पहुंचे समाजसेवी यशवंत बसी व प्रिसिपल लोकेश मोहन शर्मा ने करवाया। उल्लेखनीय है कि बंदरों व जंगली जानवरों को अनाज सामग्री डालने के उपरांत राहगीरों द्वारा पालीथिन को अकसर पहाड़ी क्षेत्र में ही फेंक दिया जाता है और जिससे पर्यावरण को भारी खतरा पैदा होता है। पालीथिन के प्रदूषण से पहाड़ों, मनुष्य जाति व जानवरों के जीवन को बचाने के लिए संस्था ने यह अनोखा अभियान चलाया है। सदस्यों ने मौके पर ही निर्णय लिया कि वे हर तीन माह बाद पहाड़ी क्षेत्र की सफाई करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

प्रोग्राम कोआर्डिनेटर हुस्न चंद सरथली व इंजीनियर मदन गोपाल ने बताया कि पहाड़ में फैले पालीथिन प्रदूषण का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में संस्था के सदस्यों ने करीब 30 बोरियों में बिखरा हुआ पालीथिन एकत्र किया। श्री जटेश्वर महादेव मंदिर जटवाहड़ द्वारा प्रबंधक शशिकांत चंदन ने संस्था के सदस्यों के लिए लंगर की व्यवस्था की। जबकि इंजीनियर अशोक कुमार के सहयोग से गंदगी को डंप करने के लिए नगर कौंसिल रूपनगर के स्टाफ की सहायता ली। अभियान में इन्होंने दिया सहयोग

सफाई अभियान में अध्यक्ष संजीव भंडारी के अतिरिक्त वरिदर शर्मा, अर्पण कुमार, अमन कपलिश, मदन गोपाल, डा. राकेश राणा, शशिकांत चंदन, संजीव सोनी, संजीव कुमार, भाग कुमार सोनी, परमिदर भीम, सुरजीत खटड़ा, लखवीर सैनी, बलविदर बंटी, राम कुमार माणकू ने अहम योगदान डाला।

chat bot
आपका साथी