रवीना टंडन, भारती सिंह व फराह खान के खिलाफ पंजाब में एक और केस दर्ज, जानेंं क्या है मामला

बॉलीवुड कलाकारों रवीना टंडन भारती सिंंह व निर्माता फराह खान के खिलाफ पंजाब में एक और मामला दर्ज हो गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 09:13 AM (IST)
रवीना टंडन, भारती सिंह व फराह खान के खिलाफ पंजाब में एक और केस दर्ज, जानेंं क्या है मामला
रवीना टंडन, भारती सिंह व फराह खान के खिलाफ पंजाब में एक और केस दर्ज, जानेंं क्या है मामला

जेएनएन, रूपनगर। ईसाई धर्म के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहने के आरोपों का सामना कर रही तीन बॉलीवुड कलाकारों रवीना टंडन, भारती सिंंह व निर्माता फराह खान के खिलाफ पंजाब में एक और मामला दर्ज हो गया है। तीनों पर एक चैनल के शो के दौरान हलालुईया शब्द को गलत बयान करके ईसाई भाईचारे की धार्मिक भावना भड़काने के आरोप लगे हैं।

ईसाई समुदाय इन कलाकारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है। रूपनगर में 28 दिसंबर को आल इंडिया क्रिश्चयन वेलफेयर फ्रंट द्वारा रूपनगर में रोष प्रदर्शन किया गया था। रोष प्रदर्शन के बाद रूपनगर के एसएसपी स्वपन शर्मा को बालीवुड कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की गई थी। इसके बाद आज थाना सिटी रूपनगर में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें, इससे पहले तीनों के खिलाफ अमृतसर जिले के अजनाला में भी केस दर्ज किया गया था। 

ये है मामला

फराह खान के एक शो के दौरान भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र धार्मिक ग्रंथ से लिया गया था। भारती सिंह इस शब्द का मतलब नहीं जानती थीं। भारती ने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुईं और उन्हें मजाक उड़ाने से नहीं रोका। इससे ईसाई समुदाय के लोग भड़क गए।

बता दें कि रवीना टंडन इन दिनों छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में रवीना ने डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन 9 को जज किया था। वहीं, भारती सिंह भी टीवी पर काफी सक्रिय हैं। वह कपिल शर्मा के शो में नजर आती हैं। फराह खान ने इस साल दो फ़िल्मों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। वह छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी