खड़ी बस से टकराई बाइक, घायल

By Edited By: Publish:Sun, 28 Sep 2014 01:20 AM (IST) Updated:Sun, 28 Sep 2014 01:20 AM (IST)
खड़ी बस से टकराई बाइक, घायल

जागरण संवाददाता, रूपनगर

रूपनगर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर पावर कालोनी के नजदीक खड़ी बस में मोटरसाइकिल टकराने के कारण मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल हो गया।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल अमन पुत्र सौरभ गांव भौरा जिला नवांशहर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ से अपने घर वापिस जा रहा था। जैसे ही वह पॉवर कालोनी के नजदीक पहुंचा तो वहां खड़ी बस के पीछे उसका मोटरसाइकिल जा टकराया जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया।

बाक्स

विवाह में दो गुटों में झगड़ा, तीन घायल

रूपनगर : इसी तरह भरतगढ़ के निकट गांव ककराला में शादी विवाह के दौरान निजी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की झगड़ा छुड़वाते वक्त दो अंगूठियां ही गुम हो गई। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जसवंत सिंह एवं कुलवंत सिंह दोनों पुत्र जीत सिंह तथा गुरमेल सिंह पुत्र इंद्र सिंह तीनों निवासी गांव ककराला (भरतगढ़) ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उनका आपस में झगड़ा हो गया। दोनों ही गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। जबकि झगड़ा छुड़वाने आए गुरमेल सिंह के जवाई रणजीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी चनौली (थाना नूरपुरबेदी, जिला रूपनगर) ने बताया कि झगड़ा छुड़वाते हुए उसकी दो अंगूठियां कहीं गिर गई। घायलों को सीएचसी भरतगढ़ में ले जाया गया। लेकिन वहां डाक्टर न मिलने के कारण सिविल अस्पताल लाया गया। दूसरी तरफ, चौकी भरतगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी