स्वामी महावीर जी के जन्मदिवस पर चौदह स्वपन के दर्शन

By Edited By: Publish:Sun, 08 Sep 2013 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2013 05:08 PM (IST)
स्वामी महावीर जी के जन्मदिवस पर चौदह स्वपन के दर्शन

संवाद सूत्र, रूपनगर : श्री आत्मानंद जैन सभा में पर्व यूषण का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर के सचिव जीवत जैन ने बताया कि दो सितम्बर से शुरू पर्व में बहन ऊषा रानी जैन कल्पसूत्र की वाचन करती हैं। महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव पर चौदह स्वपन के दर्शन किया गया। जैन संत श्री जतिंदर मुनि जी व मुनि मंडल ने बताया कि महावीर स्वामी जी गर्भ में थे, तब माता को चौदह स्वपन दिखते थे। इस उपरांत चौदह स्वपन की आदर पूर्वक धारक करने के लिए परंपरागत ढ़ंग से बोलियां की गई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर बोलियां लगाई। इसमें 28 हजार की लक्ष्मी की बोली का लाभ मंदिर के प्रधान संजय जैन ने लिया। भगवान के बाल रूप के पालने की बोली 1701 मन की हुई जिसका लाभ संतोष कुमार जैन ने लिया। बैंड बाजों के साथ चौदह स्वपन व पालने को भजन गाते हुए उनके निवास पर ले जाया गया, फिर रात भर जागरण हुआ। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर प्रधान संजय जैन, अजय कुमार जैन, संजीव जैन, राजेश्वर जैन मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी