नाभा में गेस्ट फैक्ल्टी सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल शुरू

नाभा (पटियाला) सरकारी रिपूदमन कॉलेज में हड़ताल पर संघर्ष कमेटी के सदस्य हरमिदर सिंह नाभा परविदर सिंह मानसा गुलशनदीप संगरूर अमरिदर सिंह फरीदकोट हुकम चंद पटियाला जोगा सिंह गुरदासपुर धर्मजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब तथा बख्शीश आजाद बैठे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 12:30 AM (IST)
नाभा में गेस्ट फैक्ल्टी सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल शुरू
नाभा में गेस्ट फैक्ल्टी सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल शुरू

जेएनएन, नाभा (पटियाला) :

सरकारी रिपूदमन कॉलेज में हड़ताल पर संघर्ष कमेटी के सदस्य हरमिदर सिंह नाभा, परविदर सिंह मानसा, गुलशनदीप संगरूर, अमरिदर सिंह फरीदकोट, हुकम चंद पटियाला, जोगा सिंह गुरदासपुर, धर्मजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब तथा बख्शीश आजाद बैठे हैं। उन्होंने मांग करते हुए सांझे तौर पर कहा कि सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से काम करते 1011 के करीब प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सरकार सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफसरों को आंच आई तो वह लोग इसे बर्दाश्त नही करेगें तथा अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उक्त सदस्यों का कहना था कि उन्हें सरकार ने नियमों के तहत ही रखा था अब जब उन्हें लाभ देने का अवसर आया तो सरकार के अधिकारियों द्वारा उन्हें नादरशाही फरमान जारी करके अयोग्य माना जा रहा है। करीब डेढ ़दशकों से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सेवाएं सुरक्षित नही की जाती।

chat bot
आपका साथी