अवैध वसूली पर रेहड़ियों और खोखे वालों ने किया प्रदर्शन

पटियाला डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे रेहड़ी और खोखा चला रहे कामगारों ने शरारती तत्वों की ओर से नगर निगम के नाम पर पैसे मांगने और धमकाने का आरोप लगा रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:08 AM (IST)
अवैध वसूली पर रेहड़ियों और खोखे वालों ने किया प्रदर्शन
अवैध वसूली पर रेहड़ियों और खोखे वालों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे रेहड़ी और खोखा चला रहे कामगारों ने शरारती तत्वों की ओर से नगर निगम के नाम पर पैसे मांगने और धमकाने का आरोप लगा रोष प्रदर्शन किया। इस मौके अमन नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तरसेम बुट्टर, अजय, पांडे ने बताया कि वार्ड 17 के डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे रेहड़ी और खोखा चलाने वालों को कुछ लोग निगम के नाम पर डरा धमका कर पैसे इकठ्ठा करते हैं। पैसे न देने की सूरत में गरीब रेहड़ी चालकों को डरा धमका कर झूठी शिकायतें कर नगर निगम का का नाम खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जिला प्रशासन ने खाने पीने की वस्तुएं, सब्जियों, फल, फ्रूट और दूध वगैरा को बेचने की राहत दी है परंतु इलाको में इस तरह के शरारती तत्व जो गरीब व्यक्तियों से पैसे वसूलते हैं पर कोई लगाम नहीं है। अवैध वसूली के कारण इन रेहड़ी चलाने वालों को अपने परिवारों का पालन पोषण करना कठिन हो रहा है।

प्रदर्सनकारियों ने जिला प्रशासन, मेयर, निगम कमिश्नर और जिला पुलिस प्रमुख से अपील की है कि इन शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जाए और रेहड़ी लगाने वालों के जान माल की रक्षा की जाए। इस अवसर पर लखवीर सिंह लक्खा, सरबजीत कौर, प्रितपाल सिंह, सिमरप्रीत जीती, मनीष गर्ग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी