विवाहिता से की अश्लील हरकतें, पड़ोसी नामजद

पटियाला : थाना सदर इलाके में आते गांव नैणकलां में एक विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने दोपहर के समय अश्लील हरकतें कीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM (IST)
विवाहिता से की अश्लील हरकतें, पड़ोसी नामजद
विवाहिता से की अश्लील हरकतें, पड़ोसी नामजद

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सदर इलाके में आते गांव नैणकलां में एक विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने दोपहर के समय अश्लील हरकतें कीं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था और महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस आरोपित गुरदीप ¨सह निवासी गांव नैणकलां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वूमेन थाना पुलिस ने परवीन कौर की शिकायत पर उसके पति संदीप कुमार, ससुर सुल्तान ¨सह, जो¨गदरों सास निवासी इस्मालाबाद पेहवा, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परवीन के अनुसार उसकी शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। वहीं एक अन्य मामले में अमरजीत ¨सह निवासी आनंद नगर ए की शिकायत पर उसके दामाद बनप्रीत ¨सह निवासी गांव ¨शगारी वाली जिला मोहाली के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरजीत ¨सह के अनुसार उसकी बेटी की शादी बनप्रीत ¨सह के साथ साल 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए मारपीट कर परेशान किया जाने लगा तो उसने पुलिस को कंप्लेंट कर दी।

chat bot
आपका साथी