स्वर्णकार संघ ने पार्षद यतिन वर्मा का सम्मान किया

शहर के वार्ड नंबर तीन से विजयी हुए पार्षद यतिन वर्मा उर्फ जोनी वर्मा का स्वर्णकार संघ ने सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:59 PM (IST)
स्वर्णकार संघ ने पार्षद यतिन  वर्मा का सम्मान किया
स्वर्णकार संघ ने पार्षद यतिन वर्मा का सम्मान किया

जेएनएन, (समाना) पटियाला : शहर के वार्ड नंबर तीन से विजयी हुए पार्षद यतिन वर्मा उर्फ जोनी वर्मा का स्वर्णकार संघ ने सम्मान किया। संघ के वरिष्ठ सदस्य अशोक वर्मा ने बताया कि यह स्वर्णकारों के लिए सम्मान की बात है कि पहली बार कोई स्वर्णकार पार्षद के तौर पर चुना गया है। मौके पर जोनी वर्मा ने सभी स्वर्णकार संघ सदस्यों का धन्यवाद करते कहा कि वह अपने वार्ड सहित स्वर्णकार संघ की हर समस्या को पहल के आधार पर हल करने का पूर्ण प्रयास करेगे। मौके पर शैंटी वर्मा, नीशू वर्मा, अशोक वर्मा, सुभाष भल्ला, बेअंत वर्मा, शमलाल वर्मा, अनिल मराठा, पूर्ण चंद वर्मा, पुष्पिंदर खुर्मी, कुलदीप वर्मा, राज कुमार राजी, पंकज वर्मा, आनंद मराठा, राजू मराठा और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी