कोरोना संकट के चलते अलग प्रभाव का होगा सूर्यग्रहण : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

पटियाला विश्व विख्यात संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र से बताया कि इस वर्ष आषाढ़ अमावस पर सूर्यग्रहण 21 जून को है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 11:35 PM (IST)
कोरोना संकट के चलते अलग प्रभाव का होगा सूर्यग्रहण : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
कोरोना संकट के चलते अलग प्रभाव का होगा सूर्यग्रहण : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

जेएनएन, पटियाला : विश्व विख्यात संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र से बताया कि इस वर्ष आषाढ़ अमावस पर सूर्यग्रहण 21 जून को है। स्वामी ने बताया कि इस बार का सूर्यग्रहण अनेक दृष्टियों से कुछ अलग प्रभाव का ग्रहण है। शास्त्र कहते हैं कि चंद्रग्रहण यदि चंद्रमा के दिन सोमवार को आए और सूर्यग्रहण यदि रविवार के दिन आए तो इसका एक विशेष योग होता है। स्वामी ने बताया कि वैसे तो यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कईं देशों में दृश्यमान होगा। लेकिन गीता स्थली कुरुक्षेत्र में यह ग्रहण पूर्ण रूप से दृश्यमान होगा। ग्रहण का समय 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 1 बजकर 48 मिनट तक होगा। लेकिन मध्य के कुछ सेकेंड ऐसे भी होगें जब सूर्य पूर्ण रूप से लुप्त होगा। स्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण भी सूर्यग्रहण पर द्वारका से कुरुक्षेत्र स्नान करने आए थे। इसीलिए सूर्य उपासना का केंद्र कुरुक्षेत्र को माना जाता है। उन्होंने सूर्यग्रहण पर सभी को अपने-अपने घरों में रहकर ही गीता पाठ करने का आह्वान भी किया।

chat bot
आपका साथी