शिअद ने कांग्रेस व 'आप' के खिलाफ किया प्रदर्शन

शिरोमणि अकाली दल पटियाला शहरी द्वारा कांग्रेस सरकार व आम आदमी पार्टी के खिलाफ यहां फव्वारा चौक में करीब ढाई घंटा धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:38 PM (IST)
शिअद ने कांग्रेस व 'आप' के खिलाफ किया प्रदर्शन
शिअद ने कांग्रेस व 'आप' के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पटियाला : शिरोमणि अकाली दल पटियाला शहरी द्वारा कांग्रेस सरकार व आम आदमी पार्टी के खिलाफ यहां फव्वारा चौक में करीब ढाई घंटा धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अकाली दल शहरी के प्रधान हरपाल जुनेजा ने कहा कि कांग्रेस व आप ने केंद्र सरकार से अंदरखाते गठजोड़ कर लिया है। जिसका खमिआजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार किसान, मजदूर व पंजाब विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ नहीं बोल रहे। इसी तरह आम आदमी पार्टी भी कुंभकरनी नींद सो रही है। दोनों पार्टियों की ओर से केंद्र के सभी फैसलों पर सहमति दी जा रही है।

जुनेजा ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा पंजाब के हित पर पहरा दिया है और जब अब जरूरत पड़ी है तो सबसे पहले पार्टी प्रधान ने संसद में खेती बिलों का विरोध किया। फिर भाजपा के साथ गठजोड़ को तोड़ा। इसके अलावा हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र की केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा पार्टी के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पदम विभूषण अवार्ड वापस कर दिया। जुनेजा ने कहा कि आज अकाली दल द्वारा रोष प्रदर्शन करने का मकसद भी यही है कि नींद में सोई पड़ी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को जगाया जाए। इस दौरान मंजू कुरैशी, अवतार हैपी, रविदरपाल सिंह जोनी कोहली, कुलवंत सिंह बाजवा, सुखबीर सिंह कंबोज, हैप्पी लोहट, राजेश कनौजिया, मनजो चाहल, रविदर कुमार, पवन भूमक, राजीव जुनेजा, हरजीत सिंह के अलावा विभिन्न अकाली वर्करों ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी