रेलवे अंडरपास का विधायक कंबोज ने किया उदघाटन

आइसीएल रेलवे फाटक पर बनाए गए अंडरपास का उद्घाटन राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:34 PM (IST)
रेलवे अंडरपास का विधायक कंबोज ने किया उदघाटन
रेलवे अंडरपास का विधायक कंबोज ने किया उदघाटन

संस, राजपुरा (पटियाला) : आइसीएल रेलवे फाटक पर बनाए गए अंडरपास का उद्घाटन राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने किया। इस मौके पर पीसी शर्मा सहित अन्य प्रबंधकों ने विधायक कंबोज व नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री को सम्मानित किया। इस दौरान कंबोज ने बताया कि उक्त रेलवे अंडरपास का कार्य रुक गया था और पंजाब सरकार से प्रोजेक्ट तैयार करवा कर अंडरपास मंजूर करवाया। इसका एक हिस्सा शनिवार को शुरू हो गया है दूसरा हिस्सा भी एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। कंबोज ने बताया कि राजपुरा को चारों तरफ से जोड़ने का प्रयास करते हुए अंबाला की तरफ से और सरहिद की तरफ से राजपुरा को जोड़ने का कार्य शुरू किया है। आज अंबाला की तरफ से यह अंडरपास शुरू हो जाने से अंबाला की तरफ से रास्ता आज खुल गया है। इस मौके पर नगर कौंसिल के मौजूदा प्रधान नरिदर शास्त्री, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान निर्भय सिंह मिल्टी ने भी विधायक कंबोज की ओर से इलाके में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर पीसी शर्मा, फकीर चंद बंसल, विनय निरंकारी सर्बजीत मानकपुर, अमनदीप नागी, पवन पिका, तरुण कटारिया, वरुण मुंडेजा, अंकित चौधरी, राधेश्याम निरकारी, बीबी जितेंदर कौर वड़ैच, कांग्रेसी नेता सुशील अरोड़ा, भुपिदर सैनी, जगन्नदन गुप्ता, नरिदर सोनी, ओपी अरोडा, संजय बगा, अशोक अरोडा, मनमोहन मेहता, एक्सईएन पावरकाम गुरविदर सिंह, डा. सन्नी सिगला भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी