राजोआना का पुतला फूंकने से पहले ही शिवसेना नजरबंद

राजोआना का पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने शिवसेना पंजाब पटियाला टीम को नजरबंद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 11:13 PM (IST)
राजोआना का पुतला फूंकने से पहले ही शिवसेना नजरबंद
राजोआना का पुतला फूंकने से पहले ही शिवसेना नजरबंद

जेएनएन, पटियाला : राजोआना का पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने शिवसेना पंजाब पटियाला टीम को नजरबंद कर लिया। पंजाब उपप्रधान बब्बर, पंजाब उपप्रधान सोनू, समाना जिला प्रधान गुरिदर सिंह जग्गी, जिला उपप्रधान हरविदर हनी, जिला चेयरमैन मुकेश कुमार, जिला देहाती उपप्रधान विशाल कुमार व अन्य कई कार्यकर्ताओं को उनके कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान शिव सैनिकों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के आदेश अनुसार पूरे पंजाब में राजोआना के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी