कत्ल केस के वांछित को पकड़ने बडूंगर पहुंची पुलिस
थाना सिविल लाइन के अंतगर्त आते बडूंगर इलाके में पहुंची फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कुछ नगदी कब्जे में ली है
जागरण संवाददाता, पटियाला
थाना सिविल लाइन के अंतगर्त आते बडूंगर इलाके में पहुंची फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कुछ नगदी कब्जे में ली है। रविवार दोपहर को फतेहगढ़ साहिब पुलिस कत्ल केस में वांछित चल रहे आरोपितों को काबू करने के लिए बडूंगर के कल्लर कालोनी इलाके में आई थी, जहां से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। इस छापामारी के बारे में सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित कर दिया था, जिसके बाद डिटेल्स नोट करवा संदिग्ध को सरकारी गाड़ी में डाल अपने साथ ले गए।
थाना सिविल लाइन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिडर ने रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि कत्ल केस में वाटेंड की तलाश में फतेहगढ़ साहिब पुलिस बडूंगर इलाके में रेड के लिए आई थी। रेड करने आई टीम के अनुसार जून 2021 में फतेहगढ़ साहिब पुलिस थाना में एफआइआर नंबर 110 दर्ज हुई थी, जिस संबंध में यह रेड थी।
इस केस में थी तलाश
फतेहगढ़ साहिब थाना में दर्ज करवाए केस में सोनू ने बयान दिया था कि वह डिफेंस बन्ना ढेहा कालोनी सरहिद में रहता है और उसका बड़ा भाई रिकू और भाभी बलजीत कौर निवासी बहादुरगढ़ पटियाला थी। सोनू के चाचा गुरपाल सिंह निवासी गांव अमरोट थाना अंब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में रहते थे, जहां पर चचेरे भाई संजू की मौत हो गई थी। संजू के कत्ल में उसकी पत्नी किरना को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने नामजद किया था। किरना पर केस दर्ज होते ही उसके मायके वाले रंजिश रखने लगे थे कि सोनू व उसके भाई की वजह से यह कत्ल केस दर्ज हुआ है। इसी रंजिश में जून 2021 को किरना के भाई व अन्य मायके परिवार वाले फतेहगढ़ साहिब पहुंचे थे। जिन्होंने कार से सोनू के भाई रिकू को टक्कर मारते हुए रिकू की पत्नी बलजीत कौर को कुचल दिया था। बलजीत के कत्ल केस में पुलिस नो बादर निवासी फतेहगढ़ साहिब, रामा, सुरजीतो, जंग सिंह, आशा, जोगिदरों, स्नेहा, बाया व किरन बाला को नामजद किया था। इस केस में कुछ लोग फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने रेड की थी।
दो महीने बाद खुला संजू के कत्ल केस का राज
सोनू के अनुसार उसके चचेरे भाई संजू की अपनी पत्नी किरना के साथ क्लेश रहता था। मार्च 2021 को संजू की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। दो महीने के बाद परिवार को घरेलू झगड़े के दौरान पता चला कि किरना ने घर में झगड़े के दौरान ही अपने पति संजू के पेशाब करने वाली जगह पर लात मार दी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। सच्चाई जानने के बाद सोनू के चाचा गुरपाल सिंह ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को शिकायत कर दी, ऐसे में किरना व उसके मायके वालों ने रंजिश रखनी शुरू कर दी थी कि सोनू व उसके परिवार की वजह से किरना पर केस दर्ज हुआ।