दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में आरोपितों पर केस दर्ज

महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों की पड़ताल के बाद आरोपित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:41 PM (IST)
दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में आरोपितों पर केस दर्ज
दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में आरोपितों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों की पड़ताल के बाद आरोपित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला अजायब सिंह निवासी गांव कामी कला की शिकायत पर दर्ज हुआ है। अजायब सिंह के अनुसार उसकी बेटी की शादी फरवरी 2019 में गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद से ससुराल वाले लड़की को दहेज के लिए तंग करने लगे, यही नहीं दहेज न मिलने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगा। जिस वजह से उन्होंने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने आरोपित दामाद गुरप्रीत सिंह उसके पिता धर्म सिंह और मां बलविदर कौर निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला शालिनी निवासी राजपुरा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शालिनी के अनुसार उसकी शादी साल 2020 में आरोपित गौरव चुघ निवासी करनाल के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से उसे दहेज के लिए तंग परेशान किया जाने लगा। जिस वजह से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी