बाइक सवार दो लोगों से 220 नशीली गोलियां बरामद

सिटी पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से 220 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:33 PM (IST)
बाइक सवार दो लोगों से 220 नशीली गोलियां बरामद
बाइक सवार दो लोगों से 220 नशीली गोलियां बरामद

जेएनएन, समाना (पटियाला) : सिटी पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से 220 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सिटी थाना इंचार्ज कर्णबीर सिंह ने बताया सहायक थानेदार राजिदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव कुतबनपुर रोड पर स्थित वड़ैचा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों पर शक के आधार पर रोककर चेकिग की तो उनके पास से 220 नशीली गोलियां बरामद की गई। दोनों आरोपितों की पहचान राज कुमार और रघवीर सिंह निवासी गांव कुलारा के तौर पर की गई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी