बेबी मिल्क के गोदाम पर की छापामारी

थाना अनाज मंडी के तहत आते फैक्ट्री एरिया में पुलिस टीम ने एक खाद्य पदार्थ की फैक्ट्री के गोदाम में छापामारी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 08:48 PM (IST)
बेबी मिल्क के गोदाम पर की छापामारी
बेबी मिल्क के गोदाम पर की छापामारी

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी के तहत आते फैक्ट्री एरिया में पुलिस टीम ने एक खाद्य पदार्थ की फैक्ट्री के गोदाम में छापामारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में रखे घी के डिब्बे सहित अन्य सामान को कब्जे में लेने के बाद फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सोमवार बाद दोपहर विभाग की टीम पहुंची जिन्होंने गोदाम में रखे सामान के सैंपल जमा किए।

थाना अनाज मंडी के इंचार्ज गगनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि एक समाज सेवी संस्था की शिकायत पर पुलिस टीम ने गोदाम में छापामारी की है। संस्था की शिकायत थी कि गोदाम में रखे सामान के साथ छेड़छाड़ की जाती है और नकली सामान बाजार तक सप्लाई कर दिया जाता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने रेड की। पुलिस ने सेहत विभाग को भी इसकी जानकारी दी है जिसके चलते सहायक सिविल सर्जन डा. विकास गोयल व टीम के साथी फैक्ट्री एरिया में पहुंचे है। उनका कहना है कि फैक्ट्री एरिया की इस फैक्ट्री में भारी संख्या में बेबी मिल्क पाउडर के डिब्बे हैं और कुछ मेडिसन हैं। मिल्क के डिब्बों की संख्या हजारों में है। फिलहाल जांच जारी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना पंजाब के प्रधान विजय कपूर के साथ ह्ययूमन राइट्स वेलफेयर मंच के पंजाब प्रधान अजय कुमार ने बताया कि उनके पाससूचना आई थी कि फैक्ट्री एरिया में एक गोदाम में काफी संख्या में बेबी मिल्क के डिब्बे जमा किए गए हैं, वे एक्सपायर हैं और उनकी तारीख को बदला जा रहा है। काफी संख्या में कर्मचारी ये काम कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर सेहत विभाग सहित पुलिस ने छापामारी करके वहां पर मिल्क बाक्स व कुछ मेडिसन को कब्जे में ले लिए हैं।

chat bot
आपका साथी