पौधारोपण के लिए करेंगे लोगो को जागरूक

पटियाला कमल वर्मा रिटायर्ड टीचर है और भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान व मौजूदा जनरल सेक्रेटरी से साथ राष्ट्रभाषा समिति के प्रधान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:11 AM (IST)
पौधारोपण के लिए करेंगे लोगो को जागरूक
पौधारोपण के लिए करेंगे लोगो को जागरूक

जासं, पटियाला : कमल वर्मा रिटायर्ड टीचर है और भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान व मौजूदा जनरल सेक्रेटरी से साथ राष्ट्रभाषा समिति के प्रधान हैं। कमल वर्मा को समाज सेवी के रूप में अलग पहचान मिली है। पर्यावरण संरक्षण पर काम करते हुए अब तक ह•ारों पौधे लगा चुके है। विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए पौधे लगाने की प्रेरणा देते रहते हैं। समाज सेवी कमल वर्मा और उनकी टीम का लक्ष्य है की अगले वर्ष जुलाई 2021 तक वह पांच हजार पौधे लगा कर उनका संरक्षण भी करेंगे। जिससे पर्यावरण को और भी साफ़ सुथरा बनाया जा सके। इस मुहिम में लोगों को भी साथ जोड़ना है। सेव ट्री सेव अर्थ नाम की संस्था जल्द से जल्द बनाकर अलग-अलग शहरों में सभी वर्गों को जोड़कर राजपुरा के अलावा अन्य शहरों में भी अपनी टीम बढ़ाएंगे। कर्मठ व मेहनती युवाओं से संपर्क साध कर अपनी टीम को बढ़ाने का संकल्प है। एक बार पौधा लगा कर लोग भूल जाते है। पौधा रोपण करने के बाद उसका लालन पालन करना एजेंडा होना चाहिए। पौधा रोपण करने वालों को इस तर्ज पर काम करने और खुद पौधों का रक्षण करना ही एजेंडा है। कोरोना वायरस जीवन में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में स्वच्छ पर्यावरण ही इंसान के लिए उत्तम में। साल 2020 में अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो जीवन के लिए गुणकारी हो। इस मुहिम के लिए युवाओं को साथ जोड़ने का प्लान है।

chat bot
आपका साथी