पवन बंसल अग्रवाल सभा के दूसरी बार प्रधान बने

राजपुरा (पटियाला) अग्रवाल सभा की मीटिग इस्लामपुर रोड पर बने आधुनिक वृद्धाश्रम के हाल में हुई जिसमें महाराज अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य पर महाराजा अग्रसैन जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:09 AM (IST)
पवन बंसल अग्रवाल सभा के दूसरी बार प्रधान बने
पवन बंसल अग्रवाल सभा के दूसरी बार प्रधान बने

संस, राजपुरा (पटियाला) :

अग्रवाल सभा की मीटिग इस्लामपुर रोड पर बने आधुनिक वृद्धाश्रम के हाल में हुई, जिसमें महाराज अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य पर महाराजा अग्रसैन जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। प्रधान पवन बंसल ने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा हाऊस में रखते हुए अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर पद से त्यागपत्र दे दिया। उसके बाद हाउस में उपस्थित सदस्यों ने बंसल के कार्य को देखते हुए सर्वसम्मति से सभा का प्रधान दोबारा चुन लिया। इस अवसर पर बंसल ने सर्दियों में वृद्धाश्रम में रहने वाले बजुर्गों के लिये गीजर देने की घोषणा की। इस अवसर पर फकीर चंद बंसल, रविदर बंसल, संजीव मित्तल, शिव जलान, डा. डीआर गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, पंकज गोयल, संदीप जिदल, वरूण बंसल, संजय बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी