हर-हर महादेव से गूंजा ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास

राजपुरा के ऐतिहासिक 550 वर्ष पूर्व निर्मित शिव मंदिर नलास में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM (IST)
हर-हर महादेव से गूंजा ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास
हर-हर महादेव से गूंजा ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास

संस, राजपुरा पटियाला

राजपुरा के ऐतिहासिक 550 वर्ष पूर्व निर्मित शिव मंदिर नलास में महाशिवरात्रि पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लाखों शिवभक्तों ने शीश नवाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मेले के दौरान विशेष तौर पर पहुंचे राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज लोक भलाई ट्रस्ट के चेयरमैन जगदीश जगा ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं भोले बाबा के दर्शन कर लंगर ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, बेर व प्रसाद चढ़ाकर गंगा जल से रूद्राभिषेक किया। राजपुरा से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक शिवमंदिर नलास तक जाने वाले शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमयी बना दिया। इस मेले में हर वर्ष देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं इस बार मेले मे पहुंचने वाले श्रद्धालुओं व महिलाओं ने क्लश परिक्रमा कर शिवलिग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लंगर व भांग के पकौड़ों के स्टाल लगे रहे। मंदिर कमेटी की ओर से भोले बाबा की फौज के सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। पुलिस के जवान व सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि असमाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के चमत्कारी शिवलिग तक पहुंचने के लिए 100 के करीब बैरिकेड लगाए हुए थे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए समाज सेवी लोगों ने लंगर के स्टाल भी नि:शुल्क लगाए गए यहां पर दूर- दूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से भी 24 घंटे तक लंगर की सेवा व मेडिकल सुविधा सुचारू रूप से चलाई गई। इसके लिए एक समय में पचास हजार श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नजदीकी गांववासियों ने भी अपने घरों व खेतों में हर प्रकार की सुविधा देने के लिए व्यवस्था की हुई थी।

chat bot
आपका साथी