पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह केंद्रीय जेल से रिहा

जागरण संवाददाता, पटियाला दुष्कर्म के मामले में नामजद पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा ¨सह लंगाह को बुध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 03:05 AM (IST)
पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह केंद्रीय जेल से रिहा
पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह केंद्रीय जेल से रिहा

जागरण संवाददाता, पटियाला

दुष्कर्म के मामले में नामजद पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा ¨सह लंगाह को बुधवार को केंद्रीय जेल पटियाला से रिहा कर दिया गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने इसकी पुष्टि करते बताया कि सुच्चा ¨सह लंगाह की जमानत संबंधित आज दस्तावेज पहुंचे थे, जिसके आधार पर उन्हें रिहा कर दिया है। लंगाह पटियाला जेल से करीब 4 बजे रवाना हुए हैं।

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को लंगाह की जमानत की अर्जी मंजूर कर ली थी। मंगलवार को कुछ तकनीकी कारणों से लंगाह की जेल से रिहाई नहीं ही सकी। बुधवार को जेल में जमानत के दस्तावेज पहुंचने पर लंगाह को रिहा कर दिया गया। गौर हो कि 29 सितंबर 2017 को पूर्व मंत्री सुच्चा ¨सह लंगाह पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद गुरदासपुर सिटी थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस केस में लंगाह करीब 6 महीने जेल में बंद रहे।

chat bot
आपका साथी