पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने को पौधरोपण जरूरी : हरबंस मंडल

पर्यावरण की रक्षा के लिए धरती पर वृक्षों का होना बेहद जरूरी है। वृक्ष इंसान के शरीर में फेफड़ों का कार्य करते हैं। इससे व्यक्ति की सांस प्रणाली को आक्सीजन मिलती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 11:13 PM (IST)
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने को पौधरोपण जरूरी : हरबंस मंडल
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने को पौधरोपण जरूरी : हरबंस मंडल

संस, राजपुरा पटियाला : पर्यावरण की रक्षा के लिए धरती पर वृक्षों का होना बेहद जरूरी है। वृक्ष इंसान के शरीर में फेफड़ों का कार्य करते हैं। इससे व्यक्ति की सांस प्रणाली को आक्सीजन मिलती है। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। यह विचार बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट हरबंस सिंह मंडल ने स्थानीय कोर्ट कांप्लेक्स के प्रांगण में वकीलों द्वारा पौधरोपण की मुहिम का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान विशेष तौर पर फैमली कोर्ट जज साहिब दीपक चौधरी, सिविल जज सुमन पाठक, जज अभिनव किरण शेखों, जज करनदीप कौर, जज गुरिंद्र सिंह, जज गुरदेव सिंह ने भी भाग लिया। हरबंस मंडल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में 150 पौधे लगाए गए हैं और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया है। उन्होंने समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों के जन्मदिन व हर त्योहार पर प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट एसके जैन, कुलभूषण अग्रवाल, आरके जोशी, सुमित मेहता, केके शम्मी, अशोक शर्मा, संजय बगा, चौधरी परमवीर सिंह, बलजिंद्र सिंह चैहल, तेजिन्द्र सिंह, राजिंद्र सिंह, एमपी मिड्ढा, सतनाम सिंह, जीत सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, मुकेश सिगला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी