अनुसूचित जाति वर्ग सार्थक नीतियां न होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार: कैंथ

अनुसूचित जातियों का वर्ग नव-निर्माण में सरकारों की सार्थिक नीतियां न होने के कारण आज भी पिछड़ेपन का शिकार हैं। यह विचार नेशनल शेड्यूल कास्ट अलायंस के प्रधान परमजीत सिंह कैंथ ने मीटिग को संबोधित करते कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:25 AM (IST)
अनुसूचित जाति वर्ग सार्थक नीतियां न होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार: कैंथ
अनुसूचित जाति वर्ग सार्थक नीतियां न होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार: कैंथ

जेएनएन, पटियाला : अनुसूचित जातियों का वर्ग नव-निर्माण में सरकारों की सार्थिक नीतियां न होने के कारण आज भी पिछड़ेपन का शिकार हैं। यह विचार नेशनल शेड्यूल कास्ट अलायंस के प्रधान परमजीत सिंह कैंथ ने मीटिग को संबोधित करते कहा। उन्होंने बताया कि आजादी के 72वें साल में भी इन दबे कुचले वर्ग को आज भी अन्याय, अत्याचार, शोषण, दुष्कर्म, धक्केशाही और गुंडागर्दी के कारण अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए जीवन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।

कैंथ ने बताया कि सरकार की तरफ से चलाईं जा रही भलाई स्कीमों को सही ढंग के साथ लागू करने में शासन प्रशासन फेल साबित हो रहा है। गरीब विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम लाखों करोड़ों रुपए सार्थिक नीति न होने के कारण हर साल अनुसूचित जाति वर्ग का शोषण होता है। कैप्टन सरकार को इस प्रति गंभीरता के साथ काम करना चाहिए क्योंकि कमजोर पिछड़े लाखों विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर होता है।

उन्होंने आगे कहा कि गांवों की शामलाट जमीनें में अनुसूचित जातियों को अपने हिस्से की जमीन प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, पंजाब सरकार को विलेज कॉमन लैंड एक्ट में तबदीली ला कर अनुसूचित जातियों के हिस्से की जमीन को यकीनी बनाया जाए। कैंथ ने बताया कि आरक्षण की नीति को आबादी अनुसार बढ़ाना चाहिए। इस मीटिग में जिला संगठन के गठन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मीटिग में जिला प्रधान चंद सिंह भटेड़ी, शरनजीत सिंह बेहरू को जरनल सचिव, उप प्रधान बूटा सिंह लंग, गुरध्यान सिंह हरदासपुर उप प्रधान, सचिव गुरप्रीत सिंह कैंथ, हरी चंद को उप प्रधान आदि को नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी