मौसम की करवट से किसानों में डर, हो सकता है फसल को नुकसान

मौसम की अचानक ली करवट से किसानों में सहम पैदा कर दिया है। क्योंकि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 12:37 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 12:37 AM (IST)
मौसम की करवट से किसानों में डर, हो सकता है फसल को नुकसान
मौसम की करवट से किसानों में डर, हो सकता है फसल को नुकसान

फोटो:5

जागरण संवाददाता, पटियाला

मौसम की अचानक ली करवट से किसानों में सहम पैदा कर दिया है। क्योंकि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। अगर अगले दिनों में भी इस तरह का मौसम रहा तो इस बार गेहूं की फसल से होने वाला झाड़ काफी कम होगा। जिसका खमिआजा किसानों को उठाना पड़ सकता है। खेतीबाड़ी विभाग के अनुसार इन दिनों में फसल पक्क जाती है। जिसके कारण फसल को पानी की जरूरत नहीं होती। अगर फसल को किसी प्रकार से पानी लगता है तो फसल गिरना शुरू हो जाती है। --तेज हवाएं गिरा सकती है फसल

खेतीबाड़ी विभाग से इंफोरसमेंट अफसर अवनिदर सिंह मान ने कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक होगा। क्योंकि जो फसल समय पर या फिर तय समय के बाद लगाई गई हो, दोनों को पानी की जरूरत नहीं होती। इस समय फसल पूरी पक चुकी होती है। जिसके कारण हल्की बारिश होने से भी फसल को नुकसान हो सकता है। अगर किसी भी प्रकार फसल को पानी लगता है तो ओर तेज हवा चलती है तो फसल गिर जाती है। जिसका असर फसल की क्वालिटी भी पड़ता है। इस लिए यह मौसम गेहूं की फसल के लिए किसी भी प्रकार से ठीक नहीं हे।

chat bot
आपका साथी