डीएवी ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

माता के समाना वंदनीय धरा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 05:00 PM (IST)
डीएवी ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
डीएवी ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

फोटो 35, 36

जेएनएन, पटियाला

माता के समाना वंदनीय धरा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। परंतु इसका मनाना तभी सार्थक है जब हम सभी मिलकर इसका संरक्षण करने में अपना पूर्ण योगदान दें। ये विचार थे प्राचार्य विवेक तिवारी के। उनके अनुसार किसी भी उत्सव को मनाने का उद्देश्य श्रेष्ठ व सार्थक होना चाहिए और इसका सबसे पवित्र स्थान विद्यालय है, जहां छात्र और शिक्षक मिलकर इस संदर्भ में अपने साथ-साथ दूसरे लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं। ये कार्यक्रम ब्रिटिश कौंसिल इंटरनेशनल स्कूल अबॉइस की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई गतिविधियां करवाई गई। प्रात: कालीन सभा में छात्रों ने इस वर्ष की थीम प्रोटेक्ट अवर स्पीसीज खूबसूरत से एक माइन प्रस्तुत की। इसे सोन के निर्देशन में तैयार किया गया। विद्यार्थियों को सेव अर्थ के संदेश से तैयार पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी कक्षाओं में दिखाई गई। परमिदर पाल व रमनदीप के निर्देशन में पेड़ पौधों से संबंधित गतिविधियां करवाई गई।

chat bot
आपका साथी