पत्नी व बेटी ने किया शव लेने से इंकार

बेबी किलर दरबारा ¨सह के शव का अंतिम संस्कार जेल प्रशासन करवाएगा। उसकी पत्नी व बेटी ने शव लेने से इंकार कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 06:08 PM (IST)
पत्नी व बेटी ने किया शव लेने से इंकार
पत्नी व बेटी ने किया शव लेने से इंकार

जागरण संवाददाता, पटियाला

बेबी किलर दरबारा ¨सह के शव का अंतिम संस्कार जेल प्रशासन करवाएगा। उसकी पत्नी व बेटी ने शव लेने से इंकार कर दिया है। अब जेल अधिकारी दरबारा ¨सह के शव का अंतिम संस्कार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करवाएंगे। जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने कहा कि शव को परिवार को सौंपने के लिए दरबारा ¨सह की पत्नी से संपर्क हुआ था, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया। जेल प्रशासन ही उसका संस्कार करवाएगा। 76 साल का दरबारा ¨सह पिछले दस सालों से पटियाला के सेंट्रल जेल में बंद था, यहां पर उसकी तबीयत खराब होने पर रा¨जदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां छह जून को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

बता दें कि दरबारा ¨सह पर आरोप लगे थे कि उसने साल 2004 तक जालंधर क्षेत्र में दो बच्चों को अगवा कर उनसे दुष्कर्म कर कत्ल कर दिया था। 7 जनवरी 2008 को इस मामले में फांसी की सजा भी हुई, इसके अलावा अन्य तीन मामलों में भी उसे उम्र कैद की सजा हुई है, जिस वजह से उसे जेल में बंद रखा।

गुप्त रोग होने की आशंका

पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम के अनुसार दरबारा ¨सह को टीबी जैसे कई गंभीर बीमारियां थी, जिससे वह काफी समय से पीड़ित चल रहा था। 15 से अधिक बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना चुके दरबारा ¨सह को गुप्त रोग होने की आशंका जताई है। ऐसे में उसके सैंपल को रिपोर्ट के लिए लैब में भेजा गया है। गुप्त रोग व गंभीर बीमारियों की वजह से ही उसकी मौत होने का अंदेशा जताया है लेकिन इसकी पुष्टि रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी।

chat bot
आपका साथी