विदेश जाने के लिए युवती से कांट्रेक्ट मैरिज करवा दिया धोखा, केस

आइलेट्स में अच्छे बैंड लाने वाली युवती को कांट्रेक्ट मैरिज कर विदेश जाने का खर्चा खुद उठाने का ऑफर दे रहा है तो जरा सावधान रहें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 12:03 AM (IST)
विदेश जाने के लिए युवती से कांट्रेक्ट मैरिज करवा दिया धोखा, केस
विदेश जाने के लिए युवती से कांट्रेक्ट मैरिज करवा दिया धोखा, केस

जागरण संवाददाता, पटियाला

आइलेट्स में अच्छे बैंड लाने वाली युवती को कांट्रेक्ट मैरिज कर विदेश जाने का खर्चा खुद उठाने का ऑफर दे रहा है तो जरा सावधान रहें। विदेश जाने की चाहत में युवक आइलेट्स के साथ-साथ कांट्रेक्ट मैरिज का सहारा भी ले रहे हैं। किसी कारणवश विदेश नहीं जा पाते तो युवक लड़कियों को तलाक न देकर परेशान करते हैं। थाना त्रिपड़ी इलाके में आते रंजीत नगर निवासी एक युवती ने आरोपितों के दिए इश्तिहार को देखने के बाद कांट्रेक्ट मैरिज करवाई। मैरिज के तीन साल तक आरोपितों ने उसे विदेश नहीं भेजा और न ही तलाक दिया। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित एजेंट सिमरतपाल सिंह निवासी करीमपुरा जिला नवांशहर, राजवीर सिंह निवासी बलाचौर नवांशहर व कांट्रेक्ट मैरिज करने वाले हरजिदर सिंह निवासी जेठूमाजरा नवांशहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी पवित्र सिंह ने कहा कि पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। एफआइआर को स्टडी करने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जाएगी।

ये है पूरा मामला

शिकायतकर्ता ने आइलेट्स के पेपर देने के बाद सात बैंड हासिल किए थे। साल 2015 में जब लड़की के परिवार वालों ने इश्तिहार पढ़ा। इसमें लिखा था कि विदेश जाने के लिए आइलेट्स में अच्छे बैंड हासिल कर चुकी लड़की चाहिए, जिसके साथ कांट्रेक्ट मैरिज की जाएगी। मैरिज का खर्च व लड़की की अगली पढ़ाई का खर्च युवक व उसके परिवार की ओर से किया जाएगा। लड़की को विदेश भी युवक अपने खर्च पर भेजेगा, इसके बाद लड़की कांट्रेक्ट मैरिज करने वाले लड़के को अपने पास बुला लेगी। शिकायतकर्ता का परिवार लड़की को विदेश भेजने के लिए बड़ी रकम का खर्च नहीं दे सकता था, जिस वजह से उन्होंने इश्तिहार देने वाले सिमरतपाल सिंह से संपर्क किया तो उसने कांट्रेक्ट मैरिज करवा दी। मैरिज के एक साल बाद भी लड़की को विदेश नहीं भेजा तो लड़की वालों ने इन लोगों से संपर्क किया। बाद में आरोपित लड़की वालों से रुपये लेने लगे, लेकिन तलाक नहीं करवाया। इस वजह से परेशान होकर लड़की ने साल 2018 में पुलिस को शिकायत कर दी। करीब एक साल तक पुलिस की ओर से की गई पड़ताल के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी