भारत विकास परिषद भारत को जानो 2018 प्रतियोगता करवाई

भारत विकास परिषद पंजाब पूर्वी की और से दयानंद पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय भारत को जानो 2018 प्रतियोगता में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:07 PM (IST)
भारत विकास परिषद भारत को जानो 2018 प्रतियोगता करवाई
भारत विकास परिषद भारत को जानो 2018 प्रतियोगता करवाई

जेएनएन, नाभा-पटियाला

भारत विकास परिषद पंजाब पूर्वी की और से दयानंद पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय भारत को जानो 2018 प्रतियोगता में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीपी ¨सह डिप्टी कमिशन आयकर विभाग लुधियाना व उनके साथ डॉ. शैली जेतली उप सिविल सर्जन ने शिरकत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौक संस्था के राज्य महासचिव बल¨जदर शर्मा व सुभाष बांसल ने आए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपरोक्त मुख्य अतिथि ने परिषद की ओर से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करने वाले इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके पर सुभाष बांसल ने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह के कार्य निरंतर जारी रखेगी। इस प्रतियोगिता में 5 जिलों की 24 टीमों जूनियर व सीनियर ग्रुपों में भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष बांसल, केके सूद रीजनल सेक्रेटरी भारत विकास परिषद् पंजाब पूर्व , नासीर अली स्टेट पैट्रन, सोमनाथ शर्मा स्टेट अध्यक्ष, बल¨जदर बिट्टू स्टेट सेक्रेटरी, पूरन सहगल स्टेट कंवीनर सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी