मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में ही बनाए कृषि कानून : नरिदर सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी नरिदर सिंह शनिवार को पटियाला फेरी के दौरान जिला अध्यक्ष हरिदर कोहली के घर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 12:37 AM (IST)
मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में ही बनाए कृषि कानून : नरिदर सिंह
मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में ही बनाए कृषि कानून : नरिदर सिंह

जागरण संवाददाता, पटियाला : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी नरिदर सिंह शनिवार को पटियाला फेरी के दौरान जिला अध्यक्ष हरिदर कोहली के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला स्तर के भाजपा नेता व वर्करों के साथ बैठक करते उन्हें मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को कहा और इस दौरान भाजपा नेतृत्व की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

नरिदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देश भर के किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही तीनों कृषि कानून बनाए गए हैं, लेकिन कैप्टन सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। मोदी सरकार ने इन कानूनों की सरंचना से पहले सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की थी, जिस पर कै. अमरिदर और अकाली दल के प्रधान व सांसद सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपनी सहमति प्रकट की थी और अब यही लोग अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए इन कृषि कानूनों के विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कृषि कानून किसानों के हक में है। इनके लागू हो जाने से किसानों की आमदन दोगुनी हो जाएगी। जहां तक किसानों की जमीनों पर कब्जा किए जाने की बात है तो इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दूसरा एमएसपी को लेकर भी मोदी सरकार अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुकी है कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर किसानों को किसी बात को लेकर संदेह है तो केंद्र सरकार कानूनों में संशोधन करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा की सचिव सुखविदर कौर नौलखा, मीडिया इंचार्ज मेजर आरएस गिल, प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य एसके देव, गुरजीत सिंह कोहली, जिला महामंत्री बलविदर सिंह, सचिव सतनाम सिंह विर्क, उपाध्यक्ष वरुण जिदल सहित कई अन्य भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी