किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की ओर से कृषि सुधार कानूनों को पास करने के चलते किसान संगठनों ने राजपुरा में भी भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के दफ्तर के बाहर टेंट लगाकर लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:44 PM (IST)
किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

संस, राजपुरा (पटियाला) : केंद्र सरकार की ओर से कृषि सुधार कानूनों को पास करने के चलते किसान संगठनों ने राजपुरा में भी भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के दफ्तर के बाहर टेंट लगाकर लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस उपरांत कृषि कानूनों की कापियां जलाई। इस मौके पर कुछ किसान दफ्तर की छत पर चढ़ गए और दफ्तर के बाहर लगे बोर्ड को उखाड़ दिया व झंडे आदि भी उतारकर अग्नि भेंट कर दिए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत डीएसपी राजपुरा को कर दी है।

इस मौके पर किसान नेता हरजीत टहलपुरा, मान सिंह राजपुरा, उजागर सिंह आदि ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानी कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते देश भर में भाजपा के विधायक व सांसदों के घरों तथा दफ्तरों के बाहर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस को कि शिकायत में भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों के कुछ नेता जबरदस्ती दफ्तर में घुस गए और और तोड़ फोड़ करने के साथ वहां पर बैठे कार्यकर्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार भी किया। दफ्तर में लगे बोर्ड व व पार्टी के झंडे उतारकर जला दिए, जिसकी लिखित शिकायत डीएसपी राजपुरा को की गई है।

chat bot
आपका साथी