बेटी की Love marriage से इस कदर आहत हुआ पिता, अर्धनग्न होकर लगाने लगा घर के चक्कर

पिता बेटी के Love marriage से इस कदर आहत हो गया कि वह अर्धनग्न होकर उसके ससुराल वालों के घर के आगे प्रदर्शन करने लगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 08:32 PM (IST)
बेटी की Love marriage से इस कदर आहत हुआ पिता, अर्धनग्न होकर लगाने लगा घर के चक्कर
बेटी की Love marriage से इस कदर आहत हुआ पिता, अर्धनग्न होकर लगाने लगा घर के चक्कर

जेएनएन, भादसों [पटियाला]। पिता बेटी की Love marriage से इस कदर आहत हो गया कि वह अर्धनग्न होकर उसके ससुराल वालों के घर के आगे प्रदर्शन करने लगा। आरोप है कि उसने लड़के घर में घुसकर उसके पिता से भी मारपीट की। मामले में भादसों थाने की पुलिस ने आरोपित शिंगारा सिंह को गिरफ्तार कर पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों परिवारों के बीच मई महीने से झगड़ा चल रहा है। इससे पहले Love marriage के बाद युवक-युवती गांव के बाहर छिपे हुए थे।

पुलिस ने गांव भादसों के संतोख सिंह के बयान पर युवती के पिता शिंगारा सिंह, उसकी बहन शंभू, पत्नी वकीला, बरखा, निशा, गोपी, सेवक सिंह, रेशमी, सूरज, जीनू, रवि, विशाल व राजकुमार पर दर्ज किया है। थाना भादसों के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि शिंगारा सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

शिंगारा सिंह की बेटी से Love marriage करने वाले युवक संतोख सिंह के मुताबिक वह पेंटर का काम करता है। करीब चार साल पहले उसने शिंगारा सिंह की बेटी के साथ Love marriage की थी, जिसके बाद वह लोग डर के कारण गांव से बाहर रहे थे। मई 2019 में शिंगारा सिंह व अन्य लोगों ने मिलकर संतोख सिहं के घर में घुसकर हमला कर दिया था। हमले में संतोख के अलावा उसकी मां व बहन जख्मी हुए थे।

घटना को लेकर दोनों गुटों के बीच पंचायती समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद शिंगारा सिंह ने गाली-गलौज करना व धमकियां देनी बंद नहीं की। यही नहीं, अक्सर संतोख सिंह के घर पहुंचने के बाद बाहर अर्धनग्न हालत में गालियां निकालने लगा था। पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन शिंगारा की हरकतें बंद नहीं हुई। वह गांव में अर्धनग्न हालत में घूमने लगा और संतोख के परिवार के खिलाफ गालियां निकालने लगा। गत दिवस भी अर्धनग्न हालत में घूमते समय संतोख सिंह के खिलाफ बोलने लगा, जिस वजह से पुलिस ने शिंगारा को हिरासत में ले लिया। थाना भादसों के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित का परिवार फरार है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी