बेसहारा पशुओं की समस्या के हल के लिए आप का प्रदर्शन

समाना शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आप नेता चेतन सिंह जोड़ेमाजरा के नेतृत्व में रोष धरना द्वारा सरकार को जगाने का प्रयास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 06:14 AM (IST)
बेसहारा पशुओं की समस्या के हल के लिए आप का प्रदर्शन
बेसहारा पशुओं की समस्या के हल के लिए आप का प्रदर्शन

जेएनएन, समाना : शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आप नेता चेतन सिंह जोड़ेमाजरा के नेतृत्व में रोष धरना द्वारा सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं को लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि आम लोगों से गोसेस वसूला किया जा रहा है। इसके बावजूद भी इन पशुओं की समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस समस्या को जल्द हल नहीं कया गया तो आप बड़े स्तर पर संघर्ष की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर परबलकार सिंह गज्जूमाजरा, शामलाल, अशोक बब्बी, सुदीप शमर, हरदीप चीमा, हरविदर बल्ली, हेमराज चुपकी, अवतार फतेहमाजरी, अजायब सिंह, शामलाल वड़ैचा, सुभाष चंद, करनैल आलमपुर, बख्शीश सिंह, बलविदर गाजीपुर और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी