संरक्षण के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पटियाला भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर केंद्रीय दायित्व प्रसंस्करण केंद्र ने सहायक महाप्रबंधक मलखान सिंह के नेतृत्व में स्वस्थ्य जीवन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:47 PM (IST)
संरक्षण के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संरक्षण के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जेएनएन, पटियाला : भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर केंद्रीय दायित्व प्रसंस्करण केंद्र ने सहायक महाप्रबंधक मलखान सिंह के नेतृत्व में स्वस्थ्य जीवन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए बैंक के लगभग 250 स्टाफ सदस्यों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सत्येन शर्मा ने जीवन मूल्य और इस विषय परिस्थति में स्वयं को मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ तैयार करने की बात कही। दिनेश देवघरिया के संचालन में विभाग के मुखिया मलखान सिंह ने बैंक के 65 वर्ष के स्वर्णिम इतिहास का संक्षिप्त परिचय देते हुए, बैंक की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी लक्ष्य की बात की और सभी सहकर्मियों को इस चुनौतीपूर्ण समय में अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया। मुख्य प्रबंधक दिनेश शुक्ला ने हरिवंश राय बच्चन की पंक्ति कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती के माध्यम से सभी को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम को अपनी आवाज से यादगार बनाने के लिए सहयोगी कुमार सचिन, कमलजीत कौर, शैलेश शर्मा, जसदीप सिंह का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी