अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

पटियाला चौरा अंचल स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में योग दिवस फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जेएनएन, पटियाला : चौरा अंचल स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में योग दिवस फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनाया गया। योग दिवस पर 51वीं वाहिनी के विभिन्न अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर 36वीं वाहिनी, लोहाघाट, उत्तराखंड से 51वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में स्थाई स्थानांतरण पर आए ज मोहन सिंह, सैनानी, 51वीं वाहिनी, पदाधिकारी के साथ सुबह 7 बजे से साढे 8 बजे तक वाहिनी परेड ग्राऊंड में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को बताया कि वास्तव में शरीर के साथ सांस, मन, बुद्धि, चित्त, आत्मा तथा चेतना का मिलन ही योग है। कोरोना संकट में योग, ध्यान एवं प्राणायाम का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। सभी को चाहिए कि हमें अपनी रोजाना की जीवन शैली मे योग आवश्यक रूप से शामिल करें एवं स्वस्थ बनें।

chat bot
आपका साथी