कंप्यूटर शोरूम में सेंधमारी, सामान चुराया

समाना (पटियाला) शहर की कृष्णा बस्ती के शिव मंदिर रोड पर कंप्यूटर शोरूम में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM (IST)
कंप्यूटर शोरूम में सेंधमारी, सामान चुराया
कंप्यूटर शोरूम में सेंधमारी, सामान चुराया

जेएनएन, समाना (पटियाला) : शहर की कृष्णा बस्ती के शिव मंदिर रोड पर कंप्यूटर शोरूम में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। स्वास्तिक इंफोटेक के मालिक सोनू बांसल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 24 सितंबर को शोरूम बंद कर घर चला गया था। 25 सितंबर को पंजाब बंद के चलते उसने शोरूम नहीं खोला और 26 सितंबर को जब शोरूम पर आया तो देखा कि भीतर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, पैन ड्राइव, लैपटॉप, हैडफोन और अन्य सामान चुरा ले गए। अज्ञात चोर छत पर लगे दरवाजे को तोड़ कर शोरूम के भीतर दाखिल हुए।

जांच कर रहे सिटी थाना के एएसआइ शिदरपाल सिंह ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश करने में लगी है।

chat bot
आपका साथी