संस्था ने चलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

जेएनएन, पटियाला जिसेस लाइफ केयर संस्था की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 07:35 PM (IST)
संस्था ने चलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
संस्था ने चलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

जेएनएन, पटियाला

जिसेस लाइफ केयर संस्था की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का नाम परिवर्तन रखा गया है। प्रोग्राम को जिसेस लाइफ केयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन पोल और ब्राइट कैंडल मिशन के प्रधान नीरज केश द्वारा किया गया। प्रोग्राम में इफकोर संस्था के कोऑर्डिनेटर अच्छे लाल यादव भी मौजूद थे। अध्यक्ष अमन पोल ने कहा कि आज पंजाब में 1000 बच्चों के पीछे 760 बेटियां पैदा होती है और आज भी लोगों की सोच बेटियों के प्रति बहुत कुटिल है पर आज बेटियां सबसे आगे पढ़ाई में तथा अन्य कामों में होती हैं। इसलिए हमें अपनी सोच बदलनी चाहिए। पास्टर नीरज केश ने वहां मौजूद परिवारों को समझाया कि हमें अपने देश की उन्नति के बारे मे भी सोचना चाहिए।

आज के समय में जहां लड़कियां देश में हर तरह का काम कर रही हैं। अमन पोल ने लोगों से हाथ जोड़ कर विनती की है कि वह बेटी को जन्म दे कर मारे नहीं, बल्कि उनका पालन पोषण करें उन्हें पाढ़ाए। अमन पोल ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मौजूदा सरकार से बात करेंगे और बेटियों को शिक्षित करने के कदम उठाएंगे। सेमिनार लगा कर लोगों को इस प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर मक्खन मसीह और अन्य डॉक्टरों की टीम ने भी हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी