भेंटों में लोगों को झूमने पर मजबूर किया

यूथ जागरण क्लब भटोआ ने वार्षिक जागरण प्रधान अमुनिष कुमार की अध्यक्षता में करवाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हल्का यूथ प्रधान कुलजीत सैनी उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 10:52 PM (IST)
भेंटों में लोगों को झूमने पर मजबूर किया
भेंटों में लोगों को झूमने पर मजबूर किया

संवाद सहयोगी, तारागढ़ : यूथ जागरण क्लब भटोआ ने वार्षिक जागरण प्रधान अमुनिष कुमार की अध्यक्षता में करवाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हल्का यूथ प्रधान कुलजीत सैनी उपस्थित हुए। त्रिलोक एंड पार्टी ने माता की भेंटें चलाओ बुलाबा आया हैं माता ने बुलाया है पर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुलजीत सैनी ने कहा कि युवा पीढ़ी नशों का त्याग कर कुछ समय अपने माता पिता व भगवान के लिए जरूर निकले। वही युवा अपने जीवन में सफल होता हैं जो अपने माता पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता हैं। अंत में मुख्य अतिथि के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जागरण में बूटा राम, कविराज, बोध राज, त्रिलोक, राजन कुमार, शीपा, अजय कुमार, बॉबी, गोरी, लवली, माणिक, सोनू, मुनीष, बिदा, बलबिद्र, राहुल, बबलू, अनमोल, कृष्णा देवी, रानी, रजनी, सुनीता, रज्जी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी