वार्ड 49 के लोग मुलभूत सुविधाओं से वंचित

सुविधाएं मिल नहीं रही तो फिर टैक्स किस बात का- सुनील कुमार वार्डवासी सुनील कुमार का कहना है कि निगम बने पांच साल बीतने को हैं। इस अवधि दौरान नगर निगम ने वार्डवासियों को कोई सुविधा तो दी नहीं परंतु टैक्स के रुप में यहां से अपनी आय जरुर बढ़ा ली। निगम सुविधाएं तो लोगों को दे नहीं रहा इसलिए उसे टैक्स वसूलने का भी कोई अधिकार नहीं है। निगम प्रशासन वार्डवासियों को सुविधाएं मुहैया करवाए ओर उसके बाद ही लोगों से टैक्स मांगे। विनोद कुमार पठानकोट।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM (IST)
वार्ड 49 के लोग मुलभूत सुविधाओं से वंचित
वार्ड 49 के लोग मुलभूत सुविधाओं से वंचित

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर निगम को बने पांच साल बीतने को हैं परंतु अभी तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं दिखाई दे रहा कि वह शहर का हिस्सा बन गए हैं। आज भी वार्ड के लोग रात को अंधेरे में गुजरने को मजबूर हैं। निगम की ओर से प्रापर्टी टैक्स सहित बाकी टैक्स वसूलने के लिए नोटिस तो भेजे जा रहे हैं परंतु सुविधाएं देने के नाम पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। यह कहना है वार्ड 49 भरोली कलां के वार्डवासियों का। वार्डवासियों का कहना है कि सीवरेज लाइन न होने के कारण आज भी कई लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। रात के वक्त कामकाज से आने वाले आज भी अंधेरे से गुजरने को मजबूर हैं। वार्ड में स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। अभी तक निगम का कोई असर नहीं दिखाई देता : अमित

वार्ड नंबर 49 भरोली खुर्द निवासी अमित कुमार का कहना है कि अगले महीने निगम के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। लेकिन, अभी तक उन्हें वार्ड में ऐसा कोई भी काम नहीं दिखाई दे रहा जिसे देखकर कहा जा सके कि वह निगम का हिस्सा है। वार्ड में जितने काम निगम ने करवाए हैं उतने काम तो जब गांव था तब भी हो जाया करते थे। निगम बनाने का कोई फायदा नजर नहीं आ रहा। लोग खुले में शौच जाने को मजबूर : गिप्पी

वार्डवासी गिप्पी सिंह का कहना है कि आज भी वार्ड के अधिकतर परिवार खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। कारण, वार्ड में अभी तक सीवरेज लाइन न होने के कारण कई लोगों ने शौचालय नहीं बनवाए हैं। लोगों का कहना है कि जगह कम होने के कारण वह शौचालय नहीं बनवा पा रहे। जब तक सीवरेज लाइन नहीं बनती तब तक वह खुले में ही शौच जाकर समय पास करेंगे।

सफाई व्यवस्था का बुरा हाल : अंकित कुमार

वार्डवासी अंकित कुमार का कहना है कि जैसे पहले काम होते थे वैसे ही अब काम हो रहे हैं। निगम बनने के बाद कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। देव राज ने कहा कि वार्ड की मुख्य नाली ब्लाक है। निगम का कोई सफाई कर्मी सफाई करने के लिए नहीं आता। दुकानदार खुद ही अपने स्तर पर नाली साफ कर पानी की निकासी चलाते हैं। निगम प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। सुविधाएं मिल नहीं रही : सुनील कुमार

वार्डवासी सुनील कुमार का कहना है कि निगम बने पांच साल बीतने को हैं। इस अवधि दौरान नगर निगम ने वार्डवासियों को कोई सुविधा तो दी नहीं परंतु टैक्स के रुप में यहां से अपनी आय जरुर बढ़ा ली। निगम सुविधाएं तो लोगों को दे नहीं रहा इसलिए उसे टैक्स वसूलने का भी कोई अधिकार नहीं है। निगम प्रशासन वार्डवासियों को सुविधाएं मुहैया करवाए ओर उसके बाद ही लोगों से टैक्स मांगे।

chat bot
आपका साथी