दिसंबर में मिलेंगे 60 धारकों को एलआइजी फ्लैट्स

10 वर्षों से फ्लैट्स की उम्मीद लगाए बैठे धारकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 07:00 AM (IST)
दिसंबर में मिलेंगे 60 धारकों को एलआइजी फ्लैट्स
दिसंबर में मिलेंगे 60 धारकों को एलआइजी फ्लैट्स

विनोद कुमार, पठानकोट : 10 वर्षों से फ्लैट्स की उम्मीद लगाए बैठे धारकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से बनाए जा रहे एमआइजी (मिडिल इन्कम ग्रुप) फ्लैट्स का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगले महीने ट्रस्ट इन्हें उनके मालिकों के हैंड ओवर कर नव वर्ष का तोहफा देगा। ट्रस्ट दिन-रात्रि काम करवाकर इसे पूरा करवा रहा है, ताकि धारकों को अब ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े। वर्ष 2011 में तत्कालीन निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर बनने वाली उक्त कालोनी के काम को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुरुआत के छह महीनों तक तो काम बड़ी तेजी से चला। इसके बाद बंद हो गया। हालांकि बीच में थोड़ा काम जरूर हुआ, परंतु पिछले तीन वर्षों से काम पर पूरी तरह से ब्रेक लगी हुई थी। इसे तीन महीने पहले नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा ने फिर से शुरू करवाया।

.....

लोगों के पैसों से ट्रस्ट ने बनाए हैं फ्लैट्स

एमआइजी फ्लैट्स योजना के तहत नगर सुधार ट्रस्ट अपने से कोई पैसा नहीं लगा रहा। लोगों द्वारा जमा करवाई गई राशि से ही उन्हें फ्लैट्स तैयार करके देगा। नगर सुधार ट्रस्ट ने अपनी जमीन पर दो भागों में 60 फ्लैट्स बनाए हैं। इसकी एवज में लोगों से पहले ही 22 से 30 लाख रुपये की राशि ली जा चुकी है। वर्ष 2011 में नगर सुधार ट्रस्ट ने एमआइजी स्कीम के तहत लोगों से एक तिहाई राशि पहले वसूल ली थी। इससे काम शुरू करवाया था। इसके बाद कइयों ने पूरी जमा करवा दी ओर कइयों की आधी शेष रह गई। इस बीच काम रुक गया और लोगों ने नगर सुधार ट्रस्ट से काम दोबारा शुरू करवाने के लिए संपर्क कायम किया। इतना ही नहीं काम शुरू न होने पर कइयों ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, जिसके बाद ट्रस्ट ने उन्हें जल्द फ्लैट्स देने का इकरार किया था। अब नगर सुधार ट्रस्ट इस पर दिन रात्रि काम करवा रहा है, ताकि धारकों को जल्द से जल्द हैंड ओवर किए जाएं।

.............

तीन मंजिला बिल्डिग में रहने वालों को मिलेंगी बढि़या सुविधाएं

नगर सुधार ट्रस्ट की इंजीनियरिग ब्रांच का कहना है कि पठानकोट-जालंधर हाईवे पर स्थित बाइपास एरिया में बनाए जा रहे एमआइजी फ्लैट्स में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। जिसके तहत यहां तीन मंजिला बिल्डिग में आने व जाने के लिए चार लिफ्टों का प्रबंध किया गया है। वाहन पार्क करने के लिए बढि़या प्रबंध है। पूरी कालोनी में एलईडी लाइटस लगाई जा रही है जिससे रात्रि के वक्त दूर से ही कालोनी दिखाई देगी।

...........

दिसंबर में लोगों को हैंड ओवर कर दिए जाएंगे फ्लैट : चेयरमैन

नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा ने कहा कि एमआईजी फ्लैट्स को फाइनल टच दिया जा रहा है। अगले महीने कार्यक्रम करवाकर सभी 60 धारकों को उनके फ्लैट उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे। चेयरमैन ने कहा कि वैसे तो उक्त धारकों को 2013 में ही फ्लैट मिल जाने चाहिए थे। दुख इस बात का है कि इस दौरान जितने भी लोगों ने ट्रस्ट को चलाया इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पिछले वर्ष नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का पद संभालने के बाद सबसे पहले उक्त प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आदेश जारी किए। फ्लैटस को पहले बिजली कनेक्शन दिया गया व जो काम शेष रह गया उसे पूरा करवाने का काम शुरू करवाया। काफी खामियां थी जिसे पूरा करने के बाद अब तेजी से फ्लैट्स का काम किया जा रहा है। एपीके रोड को सुंदर बनाया जाएगा, ताकि पठानकोट में बाहर से आने वालों के लिए यह अलग मिसाल कायम कर सके।

chat bot
आपका साथी