मेडिकल करवाने आए दो गुटों में झगड़ा

संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट सिविल अस्पताल में बीती रात मेडिकल करवाने आए दो गुटों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 10:37 PM (IST)
मेडिकल करवाने आए दो गुटों में झगड़ा
मेडिकल करवाने आए दो गुटों में झगड़ा

संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट सिविल अस्पताल में बीती रात मेडिकल करवाने आए दो गुटों ने इमरजेंसी में खूब उत्पात मचाया। जिसे देख अस्पताल के मरीजों व लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों गुटों के इस झगड़े में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी की एक आक्सीजन मशीन तथा शीशे टूटे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों गुट शहर के मोहल्ला चार मरला क्वाटर में बच्चों की बात को लेकर झगड़ पड़े थे। इस झगड़े में दोनों गुटों के करीब 6 लोग जिनमें साजन कुमार, विनोद कुमार इनकी चाची परमजीत तथा बलविंद्र ¨सह, वरिंद्र ¨सह आदि घायल हुए। झगड़े के बाद उक्त दोनों गुट अपना मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। यहां भी किसी बात को लेकर दोनों गुट फिर से झगड़ पडे़।

मामले की जांच की रहे पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो के एएसआइ बलवीर ¨सह ने बताया कि दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शांत करवाया मामला

इससे पहले कि कोई बड़ी घटना घटती मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। इससे पहले सिविल की इमरजेंसी के शीशे तथा एक आक्सीजन मशीन टूट चुकी थी। मौके पर पहुंचे एसएमओ डॉक्टर भूपिंद्र ¨सह ने घटना की निंदा की। एसएमओ डॉक्टर भूपिंद्र ¨सह ने ने बताया कि इस झगड़े में सिविल का जो नुकसान हुआ है, उसकी शिकायत नाईट ड्यूटी के डॉक्टर के बयानों पर पुलिस में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी