महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दी ट्रेनिग

कृषि विज्ञान केंद्र घोह ने गांव मनवाल में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप महाजन की देखरेख में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए ट्रेनिग दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:10 AM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दी ट्रेनिग
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दी ट्रेनिग

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

कृषि विज्ञान केंद्र घोह ने गांव मनवाल में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप महाजन की देखरेख में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए ट्रेनिग दी गई। इसमें विशेष रूप से सरपंच तारा देवी शामिल हुईं। डॉ. पूर्वा जग्गी ने बताया कि पांच दिवसीय गृहणी विज्ञान कोर्स करवाया गया है, ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर महिलाओं को आचार, मुरब्बा, पापड़ बनाना सिखाया गया। उन्होंने कहा कि गृहणी हर गांव में अपने प्रोडक्ट का काउंटर खोलकर बिक्री कर सकती हैं, जिससे महिलाओं को रोजगार मिल सकता है। अंत में महिलाओं के मुकाबले भी करवाए गए। इसमें पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को जीओजी टीम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ रमेश कुमार, डॉ कुलदीप महाजन ,करण सिंह कन्नू ,हंसराज, तरसेम लाल, नीलम, हिना, कंचन, सुषमा , आशा, ज्योति ,दीक्षा ,जीओजी सदस्य ठाकुर ओम सिंह, ठाकुर शक्ति सिंह, शिव कुमार, अजय सिंह ,विनोद कुमार, तिलकराज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी