मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिलाओं के पीछे भागा सांड, गिरने से एक की टांग टूटी

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कैटल पाउंड होने के बावजूद आज भी सैकड़ों बेसहारा पशु शहर की सड़कों व गली-मोहल्लों में लोगों को शिकार बनाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:15 AM (IST)
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिलाओं के पीछे भागा सांड, गिरने से एक की टांग टूटी
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिलाओं के पीछे भागा सांड, गिरने से एक की टांग टूटी

संवाद सहयोगी, पठानकोट : नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कैटल पाउंड होने के बावजूद आज भी सैकड़ों बेसहारा पशु शहर की सड़कों व गली-मोहल्लों में लोगों को शिकार बनाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। शनिवार को शहर के ओल्ड शाहपुर रोड पर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिलाओं को बेसहारा सांड ने अपना शिकार बनाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। ओल्ड शाहपुर एरिया की तीन महिलाएं अंदरून बाजार स्थित द्वारिका पुरी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रही थीं इसी दौरान शाहपुर रोड पर अचानक सांड बुजुर्ग महिलाओं के पीछे दौड़ा जिससे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क के बीच गिर गई जिससे उसकी टांग टूट गई। महिलाओं का शोर सुनकर स्थानीय लोगों को लाठियां लेकर सांड को भगाया और घायल महिला को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती महिला की पहचान पुष्पा निवासी शाहपुर चौक के रूप में हुई है। घायल पुष्पा के अनुसार वह रोजाना की तरह अपने पड़ोसी कैलाश व प्रभा के साथ द्वारिका पुरी मंदिर में माथा टेककर सुबह 8:30 बजे घर लौट रही थी कि बेसहारा सांड हमला करने के लिए उनके पीछे भागने लगा इसी दौरान गिरने से उसकी टांग टूट गई। काऊ सेस लेने के बाद भी निगम नहीं कर रहा कार्रवाई

हैरानी की बात तो यह है कि हर महीने नगर निगम काऊ सेस के नाम पर लोगों से लांखों रुपये एकत्र करती है और इसी काऊ सेस से डेयरीवाल स्थित कैटल पाउंड में रखे गए बेसहारा पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था की जाती है लेकिन, इसके बावजूद आज भी शहर की सड़कों पर बेसहारा सांड लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी