चार साल पहले सऊदी अरब गए युवक की सड़क हादसे में मौत

गांव पहाड़ीपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM (IST)
चार साल पहले सऊदी अरब गए युवक की सड़क हादसे में मौत
चार साल पहले सऊदी अरब गए युवक की सड़क हादसे में मौत

संवाद सहयोगी, बमियाल : गांव पहाड़ीपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। यह सूचना जैसे ही परिवार को मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। अगले महीने बहन की शादी में आने का उसने वादा किया था। 25 वर्षीय सुखदेव सिंह करीब चार साल पहले रोजगार की आस में सऊदी अरब गया था। गत 7 अगस्त को सऊदी अरब में ट्रक दुर्घटना में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। पहाड़ीपुर के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल, मृतक युवक के चाचा कुलदीप सिंह व रूप सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह वहां पर ट्रक ड्राइवर था। हादसे के बाद सुखदेव की कंपनी ने फोन पर सूचना दी। परिजन इन दिनों बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्हें बेटे के भी घर आने का इंतजार था, जोकि अब कभी पूरा नहीं होगा। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सुखदेव का शव लाने के लिए मदद की जाए।

chat bot
आपका साथी