सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोन क्रशर इंडस्ट्री बनी रोजगार का साधन

नरोट जैमल सिंह और बमियाल क्षेत्र के लोगों के लिए स्टोन क्रेशर इंडस्ट्री रोजगार का एक बड़ा साधन साबित हो रही है। इंडस्ट्री क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ क्षेत्र के गरीब परिवारों को मुफ्त में रेत बजरी मुहैया करवा रही है। वहीं गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 300 परिवार के लोग स्टोन क्रेशर इंडस्ट्री पर अलग-अलग प्रकार के काम कर दो वक्त की रोटी कमा रहे हैं। स्टोन क्रेशर मालिक तरुण रियाड बब्बा महाजन और पुष्पेंद्र मेनी ने बताया कि स्टोन क्रेशर पर मोटर मैकेनिक पलंबर ड्राइवर रसोईया और लेबर का काम करने वाले हैं। क्षेत्र के कई दुकानदार भी स्टोन क्रेशर पर निर्भर होकर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। खराद की दुकान चलाने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:15 AM (IST)
सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोन क्रशर इंडस्ट्री बनी रोजगार का साधन
सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोन क्रशर इंडस्ट्री बनी रोजगार का साधन

संवाद सहयोगी, बमियाल: लॉकडाउन के बाद जिदगी पटरी पर लौटने लगी है। नरोट जैमल सिंह और बमियाल क्षेत्र के लोगों के लिए स्टोन क्रशर इंडस्ट्री रोजगार का एक बड़ा साधन साबित हो रही है। इंडस्ट्री क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ क्षेत्र के गरीब परिवारों को मुफ्त में रेत बजरी मुहैया करवा रही है। वहीं गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 300 परिवार के लोग स्टोन क्रशर इंडस्ट्री पर अलग-अलग प्रकार के काम कर दो वक्त की रोटी कमा रहे हैं।

वहीं स्टोन क्रशर इंडस्ट्री के कर्मचारी इवर सोमराज, राजू, ललित कुमार, रमन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में इंडस्ट्री स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए एक बड़ा साधन है। बीते समय कामकाज बंद होने से जीवन प्रभावित रहा, अब उनका रोजगार शुरू होने से सुकून मिला है।

स्थानीय लोगों को देंगे रोजगार

स्टोन क्रशर इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं श्री राम स्टोन क्रेशर के मालिक तरुण रियाड ने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि स्थानीय लोगों को रोजगार दे सकें। स्टोन क्रशर पर काम की तलाश में पहुंचने वाले स्थानीय ग्रामीणों को उनकी योग्यता के अनुसार पहल के आधार पर काम दिया जा रहा है। जरूरतमंदों की करेंगे मदद

संचालक पुष्पिदर मेनी ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना हो या फिर किसी मजबूरी में उनकी मदद करना, स्टोन क्रशर इंडस्ट्री हरसंभव सहायता करती है। इसको लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बाहरी लोग भी कर रहे काम

स्थानीय निवासी बब्बा महाजन ने लॉकडाउन में यह इंडस्ट्री भी प्रभावित रही। अब अनलॉक होने के बाद क्रशर का काम भी चल पड़ा है। स्थानीय के साथ ही बाहरी लोग भी यहां पर काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी