शिव शक्ति एकता क्लब भरोली कलां ने किया झंडा पूजन

शिव शक्ति एकता क्लब भरोली कलां ने झंडा पूजन की रस्म अदा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:43 PM (IST)
शिव शक्ति एकता क्लब भरोली कलां ने किया झंडा पूजन
शिव शक्ति एकता क्लब भरोली कलां ने किया झंडा पूजन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : 31 दिसंबर को करवाए जाने वाले वार्षिक जागरण से पूर्व मंगलवार को शिव शक्ति एकता क्लब भरोली कलां ने झंडा पूजन की रस्म अदा की। प्रधान साहिल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ झंडा पूजन की रस्म अदा की गई। प्रधान साहिल शर्मा ने बताया कि क्लब पिछले 11 वर्षों से 31 दिसंबर को नववर्ष के आगमन पर जागरण करवा रही है। इस साल भी 31 दिसंबर को क्लब सुबह 11 बजे हवन यज्ञ के पश्चात दोपहर को विशाल भंडारा करवा रहा है। रात को सोनू अलमस्त दीनानगर वाले महामाई का गुणगान करेंगे। इस मौके पर रविद्र सड़माल, विक्की लाला, रघु सलारिया, पवन शर्मा, सचिन वालिया, राकेश कुमार, रजत कुमार, जोंटी सलारिया, रमन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी