पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण : शर्मा

किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रधान शाम लाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 11:44 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण : शर्मा
पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण : शर्मा

संवाद सहयोगी, घरोटा : किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रधान शाम लाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोग अधिक से अधिक पौधा रोपन करें। वृक्षों की अंधाधुध कटाई आने वाली पीढि़यों के लिए घातक साबित हो रही है। श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर आयोजित पौधारोपण मुहिम के साथ सभी जुड़ें। सभी लोग अपने जन्मदिन पर भी पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। वृक्ष लगाना ही जरूरी नहीं बल्कि उनकी संभाल की और ध्यान देना भी आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी