सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी

स्वतंत्रता दिवस के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 10:08 PM (IST)
सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी
सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी

संवाद सहयोगी, बमियाल : स्वतंत्रता दिवस के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। खास तौर पर जेएंडके से आने व जाने वाले वाहनों की विशेष तौर पर चेकिग की जा रही है। शुक्रवार सायं को पुलिस ने सीमा के गांवों में जाकर निरीक्षण किया और लोगों को सुचेत किया। संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों के दिखने पर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। वहीं, एसपी (आपरेशन) हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि जिला पठानकोट से सटे जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाले सभी विकल्प और मुख्य मार्गो पर पुलिस की ओर से विशेष चौकसी बरती जा रही है। जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी