प्रदेश सरकार पर बरसे रोडवेज कर्मचारी

-आऊटसोíसंग की जगह पर पक्के स्टाप की भर्ती की जाए। -20 दिस?बर 2016 से सुप्रीम कौर्ट का फैसले को लागू किया जाए। - समान कार्य समान वेतन दिया जाए। - पुरानी पैंशन स्कीम लागू की जाए। - 2407 बसों का ढलीट पूरा किया जाए। - पे-कमीश्न की रिपेार्ट लागू की जाए। - एक्सीडैंट केस में 304 धारा लगाने की बजाए 304 ए. लगाई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:25 PM (IST)
प्रदेश सरकार पर बरसे रोडवेज कर्मचारी
प्रदेश सरकार पर बरसे रोडवेज कर्मचारी

-मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार लगाया मांगों की अनदेखी करने का आरोप जागरण संवाददता, पठानकोट

पंजाब रोडवेज की सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को पठानकोट डिपो में कार्य करने वाले समूह कर्मचारियों ने गेट रैली की व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मानी गई मांगों को भी लागू नहीं कर रही जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी एटक यूनियन से इकबाल ¨सह, सुखविन्द्र ¨सह, शक्ति लाल, कुलदीप ¨सह, इंटक यूनियन से जीवन वर्मा, कंडक्टर यूनियन से राज कुमार, रणदीप ¨सह, ड्राइवर प्रवीण कुमार, भगवती चरण, बलबीर ¨सह, वर्कशाप यूनियन से जनक राज, जंग बहादुर, कर्मचारी दल से अपरिन्द्र ¨सह, गगनदीप ¨सह, मनोहर लाल आदि ने पंजाब रोडवेज में पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें न मानी गई तो वह संघर्ष को तीखा करेंगे।

बाक्स

यह हैं मांगें

-आऊटसोíसंग की जगह पर पक्के स्टाप की भर्ती की जाए।

-20 दिसंबर 2016 से सुप्रीम कोर्ट का फैसले को लागू किया जाए।

- समान कार्य समान वेतन दिया जाए।

- पुरानी पैंशन स्कीम लागू की जाए।

- 2407 बसों का फ्लीट पूरा किया जाए।

- पे-कमीश्न की रिपेार्ट लागू की जाए।

- एक्सीडैंट केस में 304 धारा लगाने की बजाए 304 ए. लगाई जाए।

chat bot
आपका साथी