भाजपा का आरोप-कांग्रेसी विधायक ने वो¨टग में की धक्केशाही

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गांव खरखड़ा ठुठोवाल में पूर्व विधायिका सीमा देवी की अध्यक्षता में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा की पूर्व विधायक सीमा देवी एंव अन्य भाजपाईयों ने हलका भोआ के कांग्रेसी विधायक जो¨गदर पाल पर ब्लाक समिति चुनावों की वो¨टग में धक्केशाही करने के आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि विधायक जो¨गदर पाल ने न सिर्फ वो¨टग प्रक्रिया में धक्केशाही की बल्कि मौके पर तैनात भाजपा पो¨लग एजेंट के साथ मारपीट भी की। सीमा देवी व समूह भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इसकी शिकायत वह एसएसपी को देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 05:02 PM (IST)
भाजपा का आरोप-कांग्रेसी विधायक ने वो¨टग में की धक्केशाही
भाजपा का आरोप-कांग्रेसी विधायक ने वो¨टग में की धक्केशाही

संवाद सहयोगी, बमियाल : भारतीय जनता पार्टी ने गांव खरखड़ा ठूठोवाल में पूर्व विधायक सीमा देवी की अध्यक्षता में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक सीमा देवी एवं अन्य भाजपाईयों ने हलका भोआ के कांग्रेसी विधायक जो¨गदर पाल पर ब्लॉक समिति के मतदान में धक्केशाही के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक जो¨गदर पाल ने न सिर्फ वो¨टग प्रक्रिया में धक्केशाही की, बल्कि मौके पर तैनात भाजपा पो¨लग एजेंट के साथ मारपीट भी की। सीमा देवी व समूह भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इसकी शिकायत वह एसएसपी को देंगे।

इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेता विनोद कुमार, ब्लॉक समिति की भाजपा प्रत्याशी ब्यासो देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि ¨सह, शिरोमणि अकाली दल ब्लॉक प्रधान न¨रदर ¨सह, ब्लॉक समिति बमियाल के पूर्व चेयरमैन जसवंत ¨सह ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति चुनावों की वो¨टग के लिए गांव खरखड़ा ठूठोवाल के सरकारी स्कूल में पो¨लग स्टेशन बनाया गया था। पो¨लग स्टेशन पर भाजपा का पो¨लग एजेंट नवल किशोर तैनात था। इसके अलावा अन्य कांग्रेस पो¨लग एजेंट भी तैनात थे। लगभग सारा दिन वो¨टग प्रक्रिया सामान्य चलने के बाद जब वो¨टग के लिए सिर्फ आधा घंटा शेष रह गया तो अंतिम दो वोटर वोट देने के लिए पो¨लग स्टेशन में गए। इस दौरान कांग्रेस पो¨लग एजेंटों ने सिर्फ एक ही वोटर को अंदर जाने दिया जबकि दूसरे को रोक दिया। जिसके बाद भाजपा पो¨लग एजेंट नवल किशोर ने इसका विरोध किया और वो¨टग के लिए समय शेष होने की बात कहते हुए आखिरी वोटर को भी वोट के अधिकार का प्रयोग करने की मांग की। लेकिन इतने में ही कांग्रेस पो¨लग एजेंट भड़क उठे और भाजपाईयों से बहसबाजी करने लगे। इसके बाद मौके पर कांग्रेसी विधायक जो¨गदर पाल ने पहुंच कर धक्केशाही करते हुए आखिरी वोटर को वोट के अधिकार का प्रयोग नहीं करने दिया और भाजपा पो¨लग एजेंट से जमकर मारपीट की। जिसके बाद भाजपा एजेंट को जेएंडके की सीमा की तरफ भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। पूर्व विधायक सीमा देवी ने कहा कि विधायक जो¨गदर पाल एवं कांग्रेस वर्करों ने मिलकर धक्केशाही की है। वोटर को वोट देने से रोक कर उन्होंने संविधान में वोटर को मिले अधिकार में अड़चन डाली है। विधायक जो¨गदर पाल एंव कांग्रेस के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी