स्वामी विवेकानंद पार्क में किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी फॉर पीएम संगठन पंजाब के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद पार्क में पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 10:46 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद पार्क में किया पौधरोपण
स्वामी विवेकानंद पार्क में किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी फॉर पीएम संगठन पंजाब के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान संगठन से राष्ट्रीय सोशल टीम मेंबर एवं सह संयोजक लायन इंजीनियर अमित भूरी ने कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे भविष्य के बारे में है, क्योंकि हमारा पर्यावरण नहीं बचेगा तो हम भी नहीं बचेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस हमें बचाने की दिशा में एक बेहद जरूरी कदम है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सचिव सुधीर महाजन, माझा जोन के सह संयोजक अरुण विग, सीनियर मेंबर पंकज धीमान, रोशन मिश्रा, लायन विनोद महाजन, जतिन धीमान, राजन धीमान, सूरज शर्मा आदि उपस्थितथे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी